Friday 24 December 2021

जाग उठा भारत others JAAG UTHA BHARAT rss


  संघ गीत

जाग उठा भारत फिर से अब

 जाग उठी तरुणाई।

भारत माँ का गान गूँजता 

विश्व करे पहुनाई।।


है अखंड यह देश हमारा इसकी छटा महान है।

एक ही ध्वज है एक तिरंगा अद्भुत इसकी शान है।

प्यार से देखो मिलकर रहते हम सब भाई भाई।

भारत माँ का गान गूँजता....


काश्मीर से कन्याकुमारी तक अब भारत एक है।

भाषाएं अनगिनत यहाँ है पर अभिव्यक्ति एक है।

साथ चलें हम बढें निरंतर कीर्ति ध्वजा लहराई ।

भारत माँ का गान गूँजता......


हम भारत माँ के बच्चे हैं जग में नाम कमाएंगे।

दुश्मन जो भी आएगा हम जड़ से उसे मिटायेंगे।

इच्छा शक्ति प्रबल हमारी समय ने ली अंगड़ाई।

 भारत माँ का गान  गूँजता...


जाग उठा भारत फिर से अब

 जाग उठी तरुणाई।

भारत माँ का गान गूंजता 

विश्व करे पहुनाई।।

***


No comments:

Post a Comment