Showing posts with label ಳಳ- RSS- गीत खुशी के गुन others GEET KHUSHI KE GUN rss. Show all posts
Showing posts with label ಳಳ- RSS- गीत खुशी के गुन others GEET KHUSHI KE GUN rss. Show all posts

Friday 24 December 2021

गीत खुशी के गुन others GEET KHUSHI KE GUN rss

 


 संघ गीत

गीत खुशी के गुनगुनाते बढ़ते जाएं हम ।

मुस्कुराने की कला सबको सिखलायें हम।।


रुक जाते थक कर राहों में वे पीछे रह जाते हैं, 

लगातार चलते रहते जो वही सफल हो पाते हैं।

 थके बिना चलते रहने की बात बताएं हम।।

मुस्कुराने की .........


भगत, शिवा, राणा, लक्ष्मी की परंपरा ये बलिदानी,

ज्ञानेश्वर का ज्ञान, तुका, नानक की अमृत सी वाणी।

देशभक्त ज्ञानी बनने की राह दिखाएं हम।।

मुस्कुराने की......


रामानुज, जगदीश, रमन ने अगणित आविष्कार किए,

अथक परिश्रम से माता के सब सपने साकार किए।

अलख जगाकर विश्वगुरु फिर से कहलायें हम।।

मुस्कुराने की कला......

 ***