Showing posts with label ಳಳ- RSS- सच्चा वीर बना others SACHCHAA VEERA BANAA rss. Show all posts
Showing posts with label ಳಳ- RSS- सच्चा वीर बना others SACHCHAA VEERA BANAA rss. Show all posts

Friday 24 December 2021

सच्चा वीर बना others SACHCHAA VEERA BANAA rss

 


 संघ गीत

सच्चा वीर बना दे माँ,

 सच्चा वीर बना दे माँ।



ध्रुव जैसी मुझे भक्ति दे दे ,

अर्जुन जैसी शक्ति दे दे।

गीता ज्ञान करा दे माँ ,

सच्चा वीर बना दे माँ ||




वीर हक़ीकत मैं बन जाऊँ ,

धर्म पे अपना शीश कटाऊँ।

ऐसी लगन लगा दे माँ,

सच्चा वीर बना दे माँ ||


गुरु गोविन्द सा त्यागी बना दे,

 वीर शिवा सी आग जगा दे।

ऐसी शक्ति जगा दे माँ ,

सच्चा वीर बना दे माँ ||



केशव जैसा वीर बना दे,

माधव जैसा धीर बना दे।

संघ मंत्र सिखला दे माँ,

 सच्चा वीर बना दे माँ ||


सच्चा वीर बना दे माँ,

 सच्चा वीर बना दे माँ।

 ***