Showing posts with label ಳಳ- RSS- वंदे मातरम् राष्ट्र की others VANDE MATARAM RASHTRA KI rss. Show all posts
Showing posts with label ಳಳ- RSS- वंदे मातरम् राष्ट्र की others VANDE MATARAM RASHTRA KI rss. Show all posts

Friday 24 December 2021

वंदे मातरम् राष्ट्र की others VANDE MATARAM RASHTRA KI rss


 संघ गीत


वंदे मातरम् वंदे मातरम् ।

वंदे मातरम् वंदे मातरम्।


राष्ट्र की जय चेतना का गान वंदे मातरम्।

 राष्ट्रभक्ति प्रेरणा का गान वंदे मातरम्।

वंदे मातरम् वंदे मातरम् ।

वंदे मातरम् वंदे मातरम्।


बंसी के बहते स्वरों का प्राण वंदे मातरम् ,

झल्लरी झंकार झनके नाद वंदे मातरम्।

शंख के संघोष का संदेश वंदे मातरम् ,

राष्ट्रभक्ति प्रेरणा का गान वंदे मातरम्।


सृष्टि बीज के मंत्र का है मर्म वंदे मातरम्।

राम के वनवास का है काव्य वंदे मातरम्।

दिव्य गीता ज्ञान का संगीत वंदे मातरम्।

राष्ट्रभक्ति प्रेरणा का गान वंदे मातरम्।


हल्दीघाटी के कणों में व्याप्त वंदे मातरम।

 दिव्य जौहर ज्वाल का है  तेज वंदे मातरम्।

वीरों के बलिदान का हुँकार वंदे मातरम् ।

राष्ट्रभक्ति प्रेरणा का गान वंदे मातरम।


जन जन के हर कंठ का हो गान वंदे मातरम्।

अरिदल थर थर काँपे सुनकर नाद वंदे मातरम्।

वीर पुत्रों की अमर ललकार वंदे मातरम्।

राष्ट्रभक्ति प्रेरणा का गान वंदे मातरम्।

***