Friday 24 December 2021

भगवा लहर लहर others BHAGAVA LAHAR LAHAR rss


 संघ गीत gurupurnima song


भगवा लहर लहर लहराए

त्याग शौर्य संदेश सुनाये।



पूर्व दिशा से किरणें फैले

जग को ज्योतिर्मय कर डाले

भगवत् ध्वज की दिव्य प्रभा को

हम सब प्रतिदिन शीश नवायें-2

भगवा लहर लहर लहराए



अरुणिम स्वर्णिम रंग जमायें

धर्म भावना सतत जगायें

त्याग तपस्या बंधु भावना

हम सब जीवन में अपनायें-2

भगवा लहर लहर लहराए


 

विश्वगुरु यह भगवत् ध्वज है

विश्व विजय का यह प्रतीक है

वैभव के अति उच्च शिखर पर

भारत को फिर से पहुंचायें-2

भगवा लहर लहर लहराए


भगवा लहर लहर लहराए,

त्याग शौर्य संदेश सुनाए |

***


No comments:

Post a Comment