Friday 24 December 2021

भारती मां के उपासक others BHARATI MA KE UPAASAK rss


संघ गीत

भारती मां के उपासक मात्रृ मंदिर के पुजारी

कर रहे मां को समर्पित संगठन की शक्ति सारी ||


1.  राष्ट्र अपना घिर रहा है संकटों के बादलों से

युद्धरत  आतंकवादी देश के रक्षा बलाे से

संगठित सामर्थ्य बल  से चोट दे अरी को करारी

चोट दे अरी  को करारी ||

2.   शील है  संबल हमारा इसलिए दुर्जेय हैं हम

शाेर्यमय गाथा हमारी ज्ञान गीता श्रेष्ठ हैं हम

प्राण की बाती जलाकर आरती मां की उतरी

आरती मां की उतारी ||


3.    भरत भू के पुत्र सारे जाति बंधन मुक्त होकर

जीत ले विश्वास सबका स्नेह श्रद्धा युक्त होकर

बुद्ध नानक जैन वैदिक प्रकृति पूजक धरमधारी ||


भारती मां के उपासक मातृ मंदिर के पुजारी

कर रहे मां को समर्पित संगठन की शक्ति सारी।

***


***


No comments:

Post a Comment