Friday 24 December 2021

भारत माँ तेरी others BHARAT MAA TERI rss

 


 संघ गीत

भारत माँ तेरी जय हो, विजय हो।


तू शुद्ध तू बुद्ध तू प्रेम आगार-2

तेरा विजय सूर्य माता उदय हो।

भारत माँ तेरी जय हो, विजय हो।


आवें पुनः कृष्ण देखें दशा तेरी-2 

अरविंद गोविंद बंदा की जय हो ।

भारत माँ तेरी जय हो, विजय हो।


तेरे लिए मृत्यु हो स्वर्ग का द्वार-2

शस्त्रों की झनझन में वीणा की लय हो।

भारत माँ तेरी जय हो, विजय हो।


मेरा ये संकल्प पूरा करें ईश -2

राणा शिवाजी का फिर से उदय हो।

भारत माँ तेरी जय हो विजय हो।


भगवे तले आज हम राष्ट्र बंधु-2

गायें सभी मिल के माँ तेरी जय हो।

भारत माँ तेरी जय हो, विजय हो।

 ***


No comments:

Post a Comment