Friday 24 December 2021

हमको अपने भारत others HAMKO APANE BHARAT rss



 संघ गीत

हमको अपने भारत की,

 माटी से अनुपम प्यार है ।

अपना तन-मन-धन और जीवन

 माटी का उपहार है।।



इस माटी पर जन्म लिया था, 

दशरथ-नंदन राम ने ।

इस माटी पर गीता गायी, 

यदुकुल-भूषण श्याम ने ।

इस माटी के आगे झुकता-2

 मस्तक बारम्बार है ।।

हमको अपने भारत की....


इस माटी की गौरव-गाथा,

 गायी राजस्थान ने ।

इसे पुनीत बनाया अपने,

 वीरों के बलिदान ने ।

मीरा के गीतों की इसमें -2

छिपी हुई झनकार है ॥२॥


कण-कण मंदिर इस माटी का,

 कण-कण में भगवान है ।

इस माटी से तिलक करो,

 यह अपना हिन्दुस्थान है ।

इस माटी का रोम-रोम-2

भारत का पहरेदार है ॥३॥


हमको अपने भारत की,

 माटी से अनुपम प्यार है ।

अपना तन-मन-धन और जीवन-2

 माटी का उपहार है।।

 ***


No comments:

Post a Comment